PNB कोल्हापुर मंडल में खेल और संस्कृति का संगम; ‘खेल उत्सव 2026’ व ‘ताल तरंग’ ने बांधा समां

   पंजाब नेशनल बैंक के कोल्हापुर मंडल में ‘खेल उत्सव 2026’ और ‘ताल तरंग’ काे बडा प्रतिसाद

– पंजाब नेशनल बैंक, कोल्हापुर मंडल द्वारा दिनांक 24 एवं 25 अक्टूबर 2026 को शांतिनिकेतन स्कूल ग्राउंड एवं ऑडिटोरियम में दो दिवसीय ‘खेल उत्सव’ एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘ताल तरंग’ का अत्यंत उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय माहौल में सफल आयोजन किया गया। यह पूरा आयोजन आदरणीय प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी *श्री अशोक चंद्रा जी* की दूरदर्शी सोच, प्रगतिशील दृष्टिकोण और प्रेरणादायी मार्गदर्शन के अनुरूप आयोजित किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों के जीवन में मन, शरीर और आत्मा के संतुलन के संदेश को आत्मसात करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ 24 अक्टूबर को मुख्य अतिथि, डीएसपी श्री प्रणील गिल्डा जी, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, कोल्हापुर के परियोजना निदेशक,  गोविंद प्रसाद जी, मंडल प्रमुख एवं उप महाप्रबंधक राजीव कुमार राय जी एवं बैंक के सभी सम्मानित उच्च अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। दो दिवसीय इस आयोजन में शांतिनिकेतन ग्राउंड पर क्रिकेट, बैडमिंटन, चेस, कैरम, टेबल टेनिस और एथलेटिक्स जैसी खेल स्पर्धाएँ हुईं, वहीं ऑडिटोरियम में आयोजित ‘ताल तरंग’ में स्टाफ सदस्यों ने एकल गायन, एकल नृत्य, समूह नृत्य, समूह गायन, और इंस्ट्रूमेंटल परफॉर्मेंस के जरिए अपनी अद्भुत कला का प्रदर्शन किया।

कोल्हापुर मंडल के अधीन आने वाली समस्त शाखाओं के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने इसमें बढ़-चढ़कर भाग लिया। संपूर्ण मंच का कुशल और ऊर्जावान संचालन धर्मेन्द्र नटवाडिया एवं श्रीमती अनिता जाधव द्वारा किया गया। इस अवसर पर मंडल प्रमुख श्री राजीव कुमार राय जी ने पूरे कोल्हापुर मंडल को संबोधित करते हुए कहा कि दैनिक जीवन में खेल और शारीरिक स्वास्थ्य का सर्वोच्च स्थान है। नियमित खेल गतिविधियाँ न केवल हमारे शरीर और मन को स्वस्थ रखती हैं, बल्कि कार्यस्थल पर हमारी कार्यकुशलता, सकारात्मक ऊर्जा और टीम भावना को भी नए शिखर पर पहुँचाती हैं।

दिनांक 25 अक्टूबर 2026 को मंडल प्रमुख महोदय द्वारा सभी विजेता एवं प्रतिभागी कर्मचारियों को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अंत में मंडल सचिव श्री सनद जी द्वारा सभी अतिथियों, आयोजकों एवं प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित कर इस अविस्मरणीय कार्यक्रम का औपचारिक समापन किया गया।