पंजाब नेशनल बैंक द्वारा ‘कार डीलर्स, आरएलसी एवं एसोसिएटेड बिल्डर्स मीट 2026’ का सफल आयोजन

Started a new company? Let us help you build a strong HR foundation—contact us for professional HR development, policies, processes, and people management solutions. call-VRUSHALI : 7972306375

कोल्हापुर शहर की सभी शाखाओं के शाखा प्रमुखों ने हिस्सा लिया।

कोल्हापुर – पंजाब नेशनल बैंक (PNB), मंडल कार्यालय कोल्हापुर द्वारा जिप होटल, कोल्हापुर में ‘कार डीलर्स, आरएलसी एवं एसोसिएटेड बिल्डर्स मीट 2026’ का भव्य आयोजन किया गया। इस विशेष बैठक में कोल्हापुर मंडल के अंतर्गत आने वाले सभी आमंत्रित कार डीलर्स, रिटेल लोन काउंसलर्स (RLC), सहयोगी बिल्डर्स सहित कोल्हापुर शहर की सभी शाखाओं के शाखा प्रमुखों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन राजभाषा अधिकारी धर्मेंद्र नटवाड़िया द्वारा किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत में मंडल प्रमुख श्री राजीव कुमार ने पधारे हुए सभी सम्मानित अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया। अपने संबोधन में उन्होंने बैंक के गौरवशाली इतिहास को रेखांकित करते हुए पीएनबी के विभिन्न बैंकिंग उत्पादों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही, उन्होंने बैंक के विकास में सभी पार्टनर्स के निरंतर सहयोग के लिए उनका विशेष आभार प्रकट किया। इसके पश्चात, पीएलपी (PLP) कोल्हापुर के रिटेल सेगमेंट हेड श्री स्वप्निल पेटकर ने एक प्रभावी प्रेजेंटेशन के माध्यम से बैंक के रिटेल बैंकिंग उत्पादों और आधुनिक डिजिटल लोन प्रक्रियाओं की बारीकियों से सभी को अवगत कराया।

आमची NGO.. आपला CSR FUND.. तर चला करूया सामाजिक कार्य...

इस अवसर पर बैंक के साथ उत्कृष्ट व्यावसायिक योगदान और अटूट साझेदारी के लिए मंडल प्रमुख श्री राजीव कुमार, उप-मंडल प्रमुख श्री मुकुल मंगलेश एवं उप-मंडल प्रमुख श्री दिनेश कुमार पांडेय द्वारा उपस्थित कार डीलर्स और आरएलसी पार्टनर्स को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में उप-मंडल प्रमुख श्री दिनेश कुमार पांडेय ने बैंक पर भरोसा जताने के लिए सभी सहयोगियों एवं अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया, जिसके साथ ही इस सफल बैठक का समापन हुआ।

  • विवेकानंद काँलेजची बातमी पहा.. वाचा.