पाँझिटीव्ह वाँचचे सभासद व्हा. शासन मित्र, पाेलीस मित्र, पत्रकार मित्र बना.
PNB holds mega retail credit outreach in Kolhapur
Kolhapur: Punjab National Bank (PNB), under its Kolhapur Circle Office, organised a Mega Retail Credit Outreach Programme on April 18, 2026, aimed at expanding banking services to prospective customers and strengthening business outreach. The campaign was conducted simultaneously at three locations. At the James Stone branch in Kolhapur, Rajeev Kumar Rai (Deputy General Manager), Mukul Manglesh (Assistant General Manager) and Chief Manager Sunil were present. In Panaji, Goa, Parmendra Singh Aswal (Deputy General Manager) from the General Administration Department at the Head Office, PLP Head Jagat Patra (Assistant General Manager) and CAC Head Ravi Jindal (Assistant General Manager) attended the programme. At the Jule Solapur branch, Dinesh Pandey (Assistant General Manager) and Branch Head Satish Goranti were present. During the outreach, bank officials engaged with a large number of prospective customers. A total of 153 credit leads worth over Rs 63 crore were generated and are expected to be processed in the coming days to boost business growth. Officials said the initiative, guided by MD and CEO Ashok Chandra, reflects the bank’s continued focus on customer-centric services. They added that PNB remains committed to expanding the reach of its credit schemes and bringing more people into the formal banking network, while ensuring timely processing of all eligible leads
कोल्हापूर में पीएनबी का मेगा रिटेल क्रेडिट अभियान
कोल्हापूर पीएनबी, मंडल कार्यालय कोल्हापूर के अंतर्गत दिनांक 18 अप्रैल 2026 को “मेगा रिटेल क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम” का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य संभावित ग्राहकों तक बैंकिंग सेवाओं का विस्तार करना तथा व्यावसायिक प्रतिबद्धताओं को और अधिक सुदृढ़ करना रहा। इस अभियान का आयोजन तीन विभिन्न स्थानों पर किया गया। जेम्स स्टोन शाखा कार्यालय, कोल्हापूर में आयोजित कार्यक्रम में मंडल प्रमुख श्री राजीव कुमार राय (उप महाप्रबंधक), उप मंडल प्रमुख श्री मुकुल मंगलेश (सहायक महाप्रबंधक) एवं मुख्य प्रबंधक श्री सुनील जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। वहीं पणजी, गोवा में आयोजित कार्यक्रम में प्रधान कार्यालय से सामान्य प्रशासन विभाग के श्री परमेंद्र सिंह असवाल (उप महाप्रबंधक), पीएलपी प्रमुख श्री जगत पात्रा (सहायक महाप्रबंधक) तथा सीएसी प्रमुख श्री रवि जिंदल (सहायक महाप्रबंधक) की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके अतिरिक्त जुले सोलापुर शाखा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उप मंडल प्रमुख श्री दिनेश पांडेय (सहायक महाप्रबंधक) एवं शाखा प्रमुख श्री सतीश गोरंटी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्थानों पर संभावित ग्राहकों से व्यापक संपर्क स्थापित किया गया तथा 63 करोड़ रुपये से अधिक राशि के 153 क्रेडिट लीड्स प्राप्त हुए, जिन्हें शीघ्र ही संवितरित कर बैंक की व्यावसायिक योजनाओं को गति प्रदान की जाएगी। अपने संबोधन में अधिकारियों ने बताया कि यह आयोजन बैंक के एमडी एवं सीईओ श्री अशोक चन्द्र के मार्गदर्शन में ग्राहक-केंद्रित सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। बैंक निरंतर ऋण योजनाओं की पहुंच बढ़ाने तथा अधिक से अधिक लोगों को औपचारिक बैंकिंग प्रणाली से जोड़ने के लिए प्रयासरत है। साथ ही ग्राहक संतुष्टि को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर बल दिया गया और यह विश्वास व्यक्त किया गया कि सभी योग्य लीड्स का निर्धारित समय-सीमा में त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा।
पाँझिटीव्ह वाँच युथ असाेशिएन: पाेलीस मित्र, शासन मित्र, पत्रकार मित्र व समाज मित्र चे सभासद व्हा. बारमाही सवलत..आमच्या लाेकप्रिय पाँझिटीव्ह वाँच न्यूज पाेर्टलवर अल्पदरात छाेटी व माेठी जाहिरात द्या.