Started a new company? Let us help you build a strong HR foundation—contact us for professional HR development, policies, processes, and people management solutions. call-VRUSHALI : 7972306375
कोल्हापुर-TEAM WATCH:पंजाब नेशनल बैंक, कोल्हापुर मंडल ने 14 अक्टूबर, 2026 को अपनी बैंकिंग सेवाओं को और अधिक सुलभ बनाने तथा नए ग्राहकों को बैंक से जोड़ने के उद्देश्य से एक भव्य “रिटेल क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम” का सफल आयोजन किया। यह मुख्य कार्यक्रम ताराबाई पार्क, कोल्हापुर में आयोजित किया गया, जिसके साथ ही मंडल के अधीन आने वाली विभिन्न शाखाओं जैसे सोलापुर, लातूर और पणजी में भी इस आउटरीच कार्यक्रम को एक साथ बड़े स्तर पर आयोजित किया गया। इस विशेष गरिमामयी कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री राजीव कुमार राय (मंडल प्रमुख, कोल्हापुर) ने की।
कार्यक्रम के शुभारंभ पर अपने स्वागत संबोधन में श्री राजीव कुमार राय ने उपस्थित सभी आगंतुकों, समस्त शाखा प्रमुखों और ग्राहकों का हार्दिक अभिनंदन किया। उन्होंने इस विशेष रिटेल आउटरीच कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बैंक की आकर्षक और ग्राहक-अनुकूल रिटेल ऋण योजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा की।

इस अवसर पर मंडल प्रमुख महोदय ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा, “इन ऋण आउटरीच कार्यक्रमों का सफल आयोजन हमारे बैंक के एमडी एवं सीईओ श्री अशोक चन्द्र सर के उस महत्वाकांक्षी और दूरदर्शी विज़न के अनुरूप है, जो बैंकिंग सेवाओं को सीधे आम जनता तक पहुँचाने पर ज़ोर देता है। आज ग्राहकों से मिले इस सकारात्मक रिस्पॉन्स ने यह साबित कर दिया है कि हमारी योजनाएं सामाजिक सरोकार के लक्ष्यों को पूरा कर रही हैं। इन आयोजनों का मूल उद्देश्य ग्राहकों को रिटेल क्रेडिट योजनाओं, एमएसएमई (MSME) और कृषि ऋण योजनाओं का अधिकतम लाभ प्रदान करना तथा वित्तीय साक्षरता के प्रति जागरूक करना है।”
इसके साथ ही, उप मंडल प्रमुख श्री दिनेश कुमार पांडेय एवं पीएलपी प्रमुख श्री संजीव ने बैंक की विभिन्न रिटेल लोन सुविधाओं के फायदों और उनकी सरल प्रक्रियाओं के बारे में महत्वपूर्ण एवं उपयोगी जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से रेखांकित किया कि बैंक की सभी प्रमुख रिटेल ऋण योजनाएं अब डिजिटल एवं हाइब्रिड मोड पर उपलब्ध हैं, जिससे ग्राहक बेहद सुरक्षित, त्वरित और बिना किसी परेशानी के लोन सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।
कोल्हापुर शहर और मंडल अधीन समस्त शाखाओं के प्रबंधकों सहित बड़ी संख्या में सम्मानित ग्राहकों ने इस आयोजन में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस आयोजन को लेकर स्थानीय जनता और ग्राहकों में उत्साह देखा गया, जिसके परिणामस्वरूप बैंक को सैकड़ों नए व्यावसायिक प्रस्ताव (लीड्स) प्राप्त हुए। आमची NGO.. आपला CSR FUND.. तर चला करूया सामाजिक कार्य...
टीम कोल्हापुर
|
Post Views: 19